छेना-बेस्ड उत्पाद

चस्का पोडो

चस्का पोडो, छेना (फ्रेश सॉफ्ट चीज़) और मस्का (संकेंद्रित दही/ ग्रीक योगहर्ट) के मिश्रण एवं शक्कर, से निर्मित अनूठा बेक्ड डेज़र्ट/मिठाई है। यह एक विशिष्ट उत्पाद है, जिसमें  हल्का ब्राउन कलर के साथ लाक्षणिक कुक्ड सुगंध और अनोखा स्वाद होता है। इसकी रचना हल्की खंखरी/स्पोंजी है और बॉडी सॉफ्ट है। यह ऊर्जा का सघन स्रोत है, जो अपने मज़ेदार केरेमल डेरी स्वाद के साथ संतुष्टि की अनुभूति देता है।

इसकी खासियत यह है कि इसमें दूसरी परंपरागत भारतीय मिठाई जैसे कि मिल्क-केक, गुलाबजामुन, रसगुल्ला, पन्टुआ इत्यादि से ज्यादा मात्रा में डेरी प्रोटीन होता है। इसमें वसा की मात्रा 12-14% है, जो मिल्क-केक, पेड़ा, संदेश इत्यादि से कम है। इसमें ऐडेड शक्कर 18% है, जो बहुत से परंपरागत भारतीय मिठाई की तुलना में भी कम है। यह प्रोटीन एवं वसा की लगभग 1/3 आरडीए की आपूर्ति करता है। इस उत्पाद में केवल वसा और प्रोटीन  डेरी स्रोत से है। इसमें प्राकृतिक केरेमल कलर और फ्लेवर के साथ इलायची है और इसे अन्य प्राकृतिक फ्लेवर वाले पदार्थों का उपयोग करके तैयार किया जा सकता है।

4°C में संग्रहीत होने पर उत्पाद की 45 दिनों की शेल्फ-लाइफ होती है और छाना-पोडो, मिल्क केक, केक, कुकीज़ और अन्य बेक्ड उत्पादों के विनिर्माण के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उपयोग करके बिना किसी अतिरिक्त निवेश से डेरी / खाद्य इकाइयों के उत्पाद प्रोफाइल में विविधता लाने में सहायक हो सकता है।

छेना खीर

चावल की खीर तथा अन्य क़िस्म के अनाज की खीर के विपरीत छेना खीर का सेवन धार्मिक उपवास के दौरान भी किया जा सकता है।

एनडीडीबी द्वारा विकसित छेना खीर बनाने की विधि की खासियत यह है की इसमे छेना के टुकड़े उत्पाद में अपने मूल स्वरूप में बने रहते हैं तथा खीर को और स्वादिष्ट बनाते हैं। 8° सेल्सियस पर पोलीप्रोपाइलीन कप में पैक किए जाने पर उत्पाद की उपयोग अवधि (शेल्फ-लाइफ)15 दिन है। 

छेना पोडो

छेना पोडो उड़ीसा और पश्चिम बंगाल का पारंपरिक बेक्ड डेरी उत्पाद है। चूंकि यह एक स्वादिष्ट उत्पाद है, अतः देश के अन्य भागों में भी इसके उपयोग की भरपूर संभावना है। यह उत्पाद छेना, शक्कर और सूजी/चावल के आटे से बनाया जाता है तथा गिरी, लौंग और इलायची से सजाया जाता है। छेना पोडो का उत्पादन कमोबेश अब भी एक कुटीर उद्योग ही है। एनडीडीबी द्वारा विकसित पेटेंटेड तकनीक द्वारा डेरी संयंत्र स्तर पर छेना पोडो का व्यावसायिक उत्पादन किया जा सकता है। लेमिनेटेड प्लास्टिक शीट्स में पैक तथा प्रशीतन (8° सेल्सियस अथवा उससे कम तापमान) के अंतर्गत भंडारण किए जाने पर उत्पाद की  उपयोग अवधि (शेल्फ-लाइफ) 21 दिन है।