संयुक्त सचिव (सीडीडी), पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार को सोंपा गया अध्यक्ष, एनडीडीबी का कार्यभार

संयुक्त सचिव (सीडीडी), पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार को सोंपा गया अध्यक्ष, एनडीडीबी का कार्यभार

30 नवंबर 2020, आणंद: सुश्री वर्षा जोशी, संयुक्त सचिव (सीडीडी), पशुपालन और डेयरी विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार को राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष के पद की का कार्यभार 1 दिसंबर 2020 से अगले आदेश तक सौंपा गया है। एनडीडीबी के अध्यक्ष के रूप में श्री दिलीप रथ का कार्यकाल 30 नवंबर 2020 को समाप्त हुआ।

श्री रथ ने 2011 में एनडीडीबी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था और बाद में उन्होंने 1 अगस्त, 2016 से अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। श्री रथ ने 1 दिसंबर, 2016 को अध्यक्ष के रूप में अपने पहले कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाला और बाद में 1 दिसंबर, 2018 से दो वर्षों की अवधि के लिए अध्यक्ष के पद पर पुनः नामित हुए।